BDO अमित कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, धानापुर हुआ स्थानांतरण

BDO अमित कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, धानापुर हुआ स्थानांतरण
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के अंतर्गत नौगढ़ विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का स्थानांतरण धानापुर विकास खंड के लिए हो गया है। उनके सम्मान में ब्लॉक सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अमित कुमार ने नौगढ़ विकास खंड में सफलतापूर्वक दो वर्षों का कार्यकाल पूरा किया।
विदाई समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सुड्डू)उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । वहीं उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने भी उनका सम्मान किया और उनके अच्छे कार्यों का वर्णन किया।
सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक कर्मठ अधिकारी बताया। वहीं,
मौके पर ब्लॉक परिसर के सभी कर्मचारियों,ग्राम प्रधानों,और प्रशासनिक अधिकारी ने उनका सम्मान किया और भावभीनी विदाई किया।अमित कुमार ने नौगढ़ की जनता और टीम से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles