मानक को ताख़ पर रखकर हो रहा बी पी एच यू लैब का निर्माण।

मानक को ताख़ पर रखकर हो रहा बी पी एच यू लैब का निर्माण।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड स्थित केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण यू पी आर एन एस से निर्माणाधीन बी पी एच यू लैब मानक को ताख पर हो रहे निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही है स्थानीय लोगों की मानें तो घटिया किस्म की बालू,गिट्टी,छड़,सीमेंट,भक्सी से निर्माण कार्य शुरू किया गया। कही अस्पताल से पीछे बने नवीन अस्पताल जैसे स्थिति न हो जाए।क्योंकि निर्माणाधीन लैब की ढाली गई छत का पिलर टेढ़ा हो गया। लोगों की बात करें तो ढले छत की बल्ली पटरी खुलने पर गिर ना पड़े।
बता दें पूर्व में बने जर्जर स्वास्थ्य केन्द्र को देख सरकार द्वारा निर्धारित स्थान चयन कर करोड़ों रुपए खर्च कर अस्पताल निर्माण कार्य किया गया परन्तु जिम्मेदार ठिकेदार द्वारा निर्धारित समय व्यतीत होने के बावजूद अस्पताल हैंड ओवर नहीं किया।जिसमें सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा समीक्षा करने के बाद एफ आई आर तक दर्ज कराई गई है परन्तु अभी तक ढाक के तीन पात वाली कहानी चरितार्थ हो रही है।अब फिर यू पी आर एन एस विभाग से बी पी एच यू लैब का निर्माण कार्य 65.83लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है।
इस संबंध में जे ई मालवी व ठिकेदार नंदलाल पाल ने बताया कि मानक को ध्यान में रखकर कर कार्य किया जा रहा है जिसमें एक हाल व दो कमरे डबल मंजिल बन रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रांगण के बिचो बीच भवन स्वीकृत था इसलिए यही बन रहा है। कर्मचारियों को दिक्कत आएगी हम इसपर क्या कहें।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक डॉ o गुरू प्रसाद ने बताया कि प्रांगण के बीचोबीच बनने के लिए मना किया गया था परन्तु जिम्मेदार लोगों के द्वारा बनाया जा रहा है तो हम क्या कर सकते हैं।कालोनी वाले बच्चों को खेलने में दिक्कत आएगी।यदि किनारे बना होता तो अच्छा होता।क्योंकि अब यह अस्पताल जर्जर हालत में है।स्थानीय लोगों ने जिलाधकारी का ध्यान आकर्षित किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles