*लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी’: नौगढ़ कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर मंथन, छात्रों ने ली नियम पालन की शपथ*

*लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी’: नौगढ़ कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर मंथन, छात्रों ने ली नियम पालन की शपथ*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।हेलमेट और लाइसेंस की जांच अभियान की शुरुआत प्राध्यापकों द्वारा कैंपस में वाहन चालकों के हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की सघन जांच के साथ हुई। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों को भविष्य में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। महाविद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए युवाओं ने समाज को संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा किसी एक की नहीं, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
‘सड़क सुरक्षा – हम सभी की जिम्मेदारी’ परिसर के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्य संबोधन में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा, “निर्धारित गति सीमा का पालन और संयम ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का एकमात्र उपाय है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है।” धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर मनीष राज बावरे, कमला प्रसाद, बबीता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles