*वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 40 बीघा में बोई फसल जमींदोज*

*वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 40 बीघा में बोई फसल जमींदोज*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ (चंदौली)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नौगढ़ रेंज में वन भूमि के संरक्षण को लेकर वन विभाग ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खेती के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, मंगलवार को विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई गेहूं और सरसों की फसल को जेसीबी मशीनों से रौंदकर नष्ट कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में देवरी कला गांव के पास ‘दक्षिणी बीट’ में यह अभियान चलाया गया। विभाग का उद्देश्य केवल कब्जा हटाना नहीं, बल्कि भूमि को भविष्य के लिए ‘खेती योग्य’ न छोड़ना भी था। फसल नष्ट करने के तुरंत बाद विभाग ने वहां:गड्ढा खुदाई और बोना-नाली का निर्माण कराया।,गहरी सुरक्षा खाई खोदकर सीमांकन किया।
मिट्टी के स्वरूप को बदल दिया गया ताकि दोबारा हल चलाना या बुवाई करना नामुमकिन हो।
*रक्षक ही निकले भक्षक: अपनों पर ही गिरी गाज*
इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाला खुलासा जांच के दौरान हुआ। पता चला कि जिस 15 हेक्टेयर (40 बीघा) जमीन पर अवैध कब्जा था, उसमें वन विभाग की सुरक्षा में तैनात चार वाचर और उनके परिजन ही संलिप्त थे। रक्षकों द्वारा ही नियमों की धज्जियां उड़ाने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।वन क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाली कराई गई इस जमीन को अब विभागीय प्लांटेशन योजना में शामिल किया जा रहा है।
“हम केवल कब्जा मुक्त कराकर नहीं रुकेंगे। इस जमीन की अब नियमित निगरानी की जाएगी और आगामी सीजन में यहां सघन वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि वन क्षेत्र का विस्तार हो सके।”
— संजय कुमार श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान वन दरोगा प्रशांत, राजकुमार और वनरक्षक जेपी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी के गर्जन और विभाग की आक्रामक कार्यशैली ने क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों को कड़ा संदेश दिया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles