*मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज*

*मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 17 जनवरी को चंदौली दौरे की संभावनाओं ने जिले के प्रशासनिक अमले को ‘हाई अलर्ट’ मोड पर ला दिया है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होना शेष है, लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री चंदौली मुख्यालय पर बनने वाले अत्याधुनिक नए न्यायालय भवन का शिलान्यास कर सकते हैं। स्थानीय अधिवक्ताओं और जनता के बीच इसे लेकर भारी उत्साह है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि संभावित दौरे के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के चयन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और रूट डायवर्जन पर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बिठाया जा रहा है।
*विकास कार्यों की समीक्षा:* सीएम के आगमन की सुगबुगाहट देखते हुए सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और जनहित की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है।जिलाधिकारी के अनुसार, शासन से लिखित प्रोटोकॉल मिलते ही अंतिम रूपरेखा साझा की जाएगी। यदि यह दौरा संपन्न होता है, तो इसे चंदौली के बुनियादी ढांचे और न्यायिक व्यवस्था के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles