*नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई मासूम, मौत*

*नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई मासूम, मौत*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही 12 वर्षीय मासूम बच्ची की इमर्सन रॉड से करंट लगने के कारण मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,मूल रूप से सोनभद्र के घोरावल (रिजुल)की रहने वाली श्रेया (12 वर्ष) उर्फ लकी, नौगढ़ में अपने नाना राजनारायण पाण्डेय के घर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने की तैयारी में इमर्सन रॉड से पानी गर्म कर रही थी। जैसे ही वह गर्म पानी की बाल्टी से हीटर निकालने गई, वह बिजली के जोरदार करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर पड़ी।
*अस्पताल में घोषित किया मृत*
परिजन उसे तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles