*बजट के अभाव में थमी PMAY-U 2.0 की रफ्तार, 1051 लाभार्थी पहली किस्त के इंतजार में*

*बजट के अभाव में थमी PMAY-U 2.0 की रफ्तार, 1051 लाभार्थी पहली किस्त के इंतजार में*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। जिले में शहरी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के अपने घर का सपना फिलहाल अधर में लटका नजर आ रहा है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0’ के तहत चयनित जिले के 1051 पात्र परिवार पिछले ढाई महीनों से अपनी पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) द्वारा सत्यापन के बाद सूची शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन बजट जारी न होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
योजना के दूसरे चरण में जिले के चारों निकायों से आवेदन मांगे गए थे, जिनकी जांच के बाद डूडा ने अंतिम सूची तैयार की है:
* नगर पालिका पीडीडीयू नगर: 409 पात्र (सर्वाधिक)
* नगर पंचायत चकिया: 274 पात्र
* नगर पंचायत सैयदराजा: 265 पात्र
* नगर पंचायत चंदौली: 253 पात्र
*मुख्य समस्या*
डूडा कार्यालय के अनुसार, स्थानीय स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। लाभार्थियों के चयन और डेटा फीडिंग के बावजूद राज्य मुख्यालय से धन का आवंटन नहीं हुआ है। सर्दी के इस मौसम में पक्के घर की उम्मीद लगाए बैठे पात्रों में अब निराशा बढ़ रही है, क्योंकि बिना पहली किस्त मिले नींव की खुदाई का काम भी संभव नहीं है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles