*चंदौली परिवहन विभाग ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जगाई जागरूकता*

*चंदौली परिवहन विभाग ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जगाई जागरूकता*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली~ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग, चंदौली द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रमुख गंजी प्रसाद चौराहा और चकिया तिराहा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभिनय से दिया ‘जीवन रक्षा’ का संदेश
कलाकारों ने मार्मिक अभिनय के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को दर्शाया। नाटक के जरिए युवाओं और अभिभावकों को विशेष संदेश दिया गया कि 16 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना कानूनी अपराध है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को लाइसेंस बनने से पहले वाहन न चलाने दें।
मौके पर मौजूद एआरटीओ सर्वेश गौतम ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए करें। उन्होंने वर्तमान में बढ़ रहे कोहरे को देखते हुए ‘फॉग लाइट’ के अनिवार्य प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त सलाह दी।
*मुख्य उपस्थिति:* एआरटीओ सर्वेश गौतम, जितेंद्र सरोज, सौरभ और प्रतीक जोशी।
उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।
परिवहन विभाग के इस अभिनव प्रयास की स्थानीय जनता ने सराहना की है। विभाग को उम्मीद है कि ऐसे आयोजनों से भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी आएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles