*18 जनवरी को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका।*

*18 जनवरी को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूची के SIR का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि आगामी रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
* सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक।
* जिले की सभी विधानसभाओं के निर्धारित मतदान स्थल (बूथ)।
* बूथ लेवल ऑफिसर फॉर्म-6 (नाम जुड़वाने), फॉर्म-7 (विलोपन) और फॉर्म-8 (संशोधन) के साथ उपस्थित रहेंगे।
*डिजिटल पहचान पत्र की सुविधा*
प्रशासन ने अपील की है कि आवेदन करते समय अपना सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। नाम जुड़ने के महज 15 दिनों के भीतर मतदाता अपना डिजिटल पहचान पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि भौतिक पहचान पत्र डाक द्वारा घर भेजा जाएगा।
दावे एवं आपत्ति: 6 फरवरी तक।
नोटिस का जवाब: 27 फरवरी तक।
अंतिम प्रकाशन: 6 मार्च 2026।
“लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। रविवार को अधिकारी स्वयं बूथों का निरीक्षण करेंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।” — चंद्रमोहन गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी
जनपदवासी रविवार को अपने बूथ पर जाकर अनंतिम सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और यदि नाम गायब है, तो तत्काल फॉर्म भरकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles