
*बलुआ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
*बलुआ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
जिले में स्थित प्रसिद्ध पश्चिमवाहिनी गंगा तट (बलुआ) पर मौनी अमावस्या के अवसर पर आस्था का विराट संगम देखने को मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़कड़ाती ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को मात देते हुए आधी रात से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगानी शुरू कर दी।
*आस्था की शक्ति:* वाराणसी के समान धार्मिक महत्व होने के कारण यहाँ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे।
*कड़ी सुरक्षा* : जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ पुलिस लाइन और सीओ सकलडीहा संभाल रहे हैं।
*सुरक्षा के इंतजाम* गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की गई है। जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें मुस्तैद हैं, वहीं महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।
*धार्मिक मान्यता:* श्रद्धालुओं का मानना है कि मौनी अमावस्या पर पश्चिमवाहिनी गंगा में स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद भक्तों ने तट पर स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











