*बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 19 जनवरी को ग्राम बसौली में लगेगा ‘रोजगार जागरूकता शिविर’*

*बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 19 जनवरी को ग्राम बसौली में लगेगा ‘रोजगार जागरूकता शिविर’*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आगामी( सोमवार)19 जनवरी 2026 को विकास खण्ड नौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम_बसौली में दोपहर 12 बजे से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।स्वरोजगार योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी।इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को ग्रामोद्योग के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से रूबरू कराना है।
1_मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना।2_प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम।3_मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार, इस शिविर में शामिल होने वालेआवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए(2) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण या उससे अधिक होनी चाहिए।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचें। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि युवाओं को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी जानकारी भी प्रदान करेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles