
*नौगढ़ तहसील समाधान दिवस: 90 शिकायतों में से मात्र 4 का निस्तारण, डीएम ने जताई नाराजगी*
*नौगढ़ तहसील समाधान दिवस: 90 शिकायतों में से मात्र 4 का निस्तारण, डीएम ने जताई नाराजगी*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल 4 मामलों का ही निस्तारण हो सका।
प्राप्त 90 आवेदनों में सबसे अधिक मामले वन विभाग से संबंधित रहे।
समाधान दिवस में कुछ प्रार्थियों ने विभाग में व्याप्त रिश्वतखोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिससे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया।
*अधिकारियों को फटकार:* निस्तारण की धीमी गति और शिकायतों की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।मौके पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल,
तहसीलदार अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी नामेंद्र रावत, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव,जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव,नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव,राजस्व विभाग,अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।











