शिव मंदिर परिसर में अमर्यादित कृत्य का आरोप,तीन गिरप्तार

शिव मंदिर परिसर में अमर्यादित कृत्य का आरोप,तीन गिरप्तार
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में कथित अमर्यादित कृत्य को लेकर रविवार को गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ युवकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे धार्मिक आस्था आहत हुई। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस व प्रशासन को तत्काल मोर्चा संभालना पड़ा।जानकारी के अनुसार, सुबह के समय शिव मंदिर परिसर में चार से पांच युवकों द्वारा आपत्तिजनक कृत्य और नारेबाजी किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनसे विधिक प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुल पांच लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, अन्य की तलाश जारी है।तनाव को देखते हुए मंदिर परिसर सहित पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कुछ ही देर में मौके पर एडीएम रोहित यादव, एएसपी अनिल कुमार, सीओ घोरावल राहुल पांडेय, तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। प्रशासन की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया।ग्रामीणों ने

अधिकारियों को बताया कि यह शिव मंदिर दशकों से गांव की आस्था का केंद्र रहा है। पूर्व में मंदिर तालाब के पास स्थित था, लेकिन वहां लगातार हो रही अव्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आबादी के बीच नए शिव मंदिर का निर्माण कराया था। तालाब के पास पुराने मंदिर के अवशेष अब भी मौजूद हैं। ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का भी आरोप लगाया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles