
* चंदौली के बैंक मित्रों ने वाराणसी जोन में लहराया परचम*
* चंदौली के बैंक मित्रों ने वाराणसी जोन में लहराया परचम*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘मिशन सुरक्षा अभियान’ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वाराणसी जोन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में चन्दौली जिले के बैंक मित्रों ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए सर्वाधिक सम्मान प्राप्त किए।
हेड ऑफिस से आईं उप महाप्रबंधक जैस्मिन मैम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अभियान में जिले के कुल 9 बैंक मित्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें:
(ECartes) कंपनी: 4 बैंक मित्र(Fino): 3 बैंक मित्र
(Atyaati): 1बैंक मित्र,Magnot-1 बैंक मित्र
उपस्थिति: कार्यक्रम में वाराणसी जोन के सभी रीजनल मैनेजर (RM) मौजूद रहे। वाराणसी जोन से आए बैंक मित्रों के बीच चन्दौली के प्रतिनिधियों की इस सफलता की अधिकारियों ने सराहना की। बैंक मित्रों की इस उपलब्धि से जिले में बैंकिंग सेवाओं और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को नया बल मिला है।











