
*विद्युतस्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत*
*विद्युतस्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत स्थित शिवल्ला टोला में सोमवार की शाम तकरीबन 4:30 बजे खाना बनाते समय हीटर में विद्युत करंट प्रवाहित होने तथा विद्युतस्पर्शाघात से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत हो गयी।
प्राप्त समाचार के मुताबिक सलखन ग्राम पंचायत के शिवल्ला टोला निवासिनी 60 वर्षीय वृद्ध महिला सुषमा देवी पत्नी श्रीकृष्ण दूबे उर्फ मुन्नू सोमवार की शाम को घर में हीटर पर खाना बना रही थी कि हीटर में विद्युत प्रवाहित होने तथा उसके चपेट में आने से झुलस गयी। चीख पुकार सुनकर लोगों ने आनन-फानन में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही वृद्ध महिला ने दम तोड़ दी। बताते हैं कि विश्व महिला घर पर अकेली रहती थी।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मेमो भेज कर मामले की सूचना चोपन पुलिस को दे दी गई है।चोपन पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज भेज दिया तथा मामले की छानबीन कर रही है।











