
*पी एम श्री राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।*
*पी एम श्री राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।साथ में कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार केशरी और भा म अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि भी रहे। प्रधानाचार्य मुकेश केशरी ने अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य किया गया।जो कि पूरे कार्यक्रम का समा बांधने का काम किया।फिर “स्वागतम हम आपका अभिनंदन करते हैं” स्वागत गीत गाकर छात्राओं ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया,जिसपर प्रसन्न होकर छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप राशि प्रदान किए।मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य द्वारा कालेज के लाईब्रेरी का
उदघाटन किया गया।कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश केशरी अपने संबोधन में कालेज को क्षेत्र का माडल कॉलेज बनाने की बात कही और सभी अध्यापकों का सराहना करते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच संचालन उप प्रधानाचार्य आलोक यादव ने किया और छात्राओं की बहुत सराहना की । छात्राओं द्वारा “बेटी हमारी अनमोल” नृत्य किया गया। कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट पेंटिंग कार्यक्रम में रागिनी और ने हिस्सा लिया। मोबाईल से होने वाले नुकसान पर एक सराहनीय पहल छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया।छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया फिर मसाल जलाकर खेल कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में खोखो बालिका वर्ग,कबड्डी बालक वर्ग, बॉलीबॉल बालक वर्ग खेल प्रतियोगिता हुई।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सेमरा गुरुप्रसाद यादव,ग्राम प्रधान बाघी नीलम ओहरी स्थानीय
अभिभावक,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।मंच से विधायक कैलाश आचार्य ने प्रधानाचार्य मुकेश केशरी और सभी अध्यापकों का सराहना किया और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।











