
*मांगें पूरी न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम, 8 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी।*
*मांगें पूरी न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम, 8 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला मुख्यालय पर अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 08 मार्च से कामकाज पूरी तरह बंद कर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की जाएगी।
कार्यकर्ताओं की प्राथमिक मांग उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमित वेतनमान लागू करने की है।
पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी है, जिसके तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे।











