मधुपुर बाजार मे अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर।

मधुपुर बाजार मे अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर।

इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी

रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर बाजार के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर सर्विस लेन में अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई । प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने सोनभद्र जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिए थे तथा आई जी आर एस के जरिए भी संबंधित विभाग से मदद की गुहार लगाई थी। इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 को सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में मधुपुर बाजार के पास ध्वनि विस्तारक यंत्र (माइक) से लोगों को सूचित किया गया था कि लोग स्वयं ही सर्विस लेन को खाली कर दें नहीं तो अगले दिन प्रशासन के द्वारा सर्विस लेन खाली कराया जाएगा। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग टीम डीपीएम मैनेजर सदानंद यादव, रूट पेट्रोल आफिसर रामशैलेश यादव व मुकेश दुबे सहित सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, हेड कांस्टेबल भरत यादव, सुगंध, अखिलेश सहित सुकृत चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन लगाकर सर्विस लेन को खाली कराया गया। हालांकि की ज्यादातर लोग स्वयं ही प्रशासनिक कार्रवाई की डर से सर्विस लेन को खाली कर दिए थे। लेकिन वाराणसी

शक्तिनगर मुख्यमार्ग के पश्चिम पटरी में कुछ बक्से वाले दुकानदारों थोड़ी देर बाद रोड पर अपनी दुकानें लगा लिए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोग जो लगातार प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर अतिक्रमण कर रहे हैं उनपर जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करने की तैयारी चल रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles