जे एस पी महाविद्यालय में मधुबन में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

जे एस पी महाविद्यालय में मधुबन में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी

सोनभद्र / विकास खंड करमा अंतर्गत कसया कला गांव में स्थिति जे एस पी महाविद्यालय में
संत रविदास जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  उपस्थित लोगों ने संत रविदास के जीवनए उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज के वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानताए भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ रतन लाल सिंह ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर इन्द्र प्रताप बीटीसी कॉलेज के अधीक्षक गवर्नमेंट सिंह, पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी के अधीक्षक दशरथ जी, जे एस पी महाविद्यालय फार्मेसी डी फार्मा के अधीक्षक डॉ प्रकाश जी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल आईटीआई के अधीक्षक विकास मेहता, द हंस LX कान्वेंट पब्लिक स्कूल के हेड अनुराग सरोज, जे एस पी महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश वर्मा राजकुमार, सूरज पटेल, लक्ष्मी रमण पाठक सहित सभी संस्थान के अध्यापक कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ममता सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles