
*बच्चों को मिले ट्रैकसूट, विज्ञान क्विज में छात्रों ने दिखाया दमखम ।*
*बच्चों को मिले ट्रैकसूट, विज्ञान क्विज में छात्रों ने दिखाया दमखम ।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली जिले के विकास खंड चकिया स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क ट्रैकसूट का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच नया ट्रैकसूट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
ट्रैकसूट वितरण के साथ ही ब्लॉक के समस्त जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक अभिरुचि और तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बच्चों के ज्ञानवर्धन के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सदानंद दुबे (अध्यक्ष, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ), वीरेंद्र मोहन सिंह ‘करन्टू’ (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ)।
राज्य पुरस्कार प्राप्त मीना राय, नरेंद्र यादव, ओम प्रकाश भारती, और इमरान अली।
एआरपी अजय कुशवाहा, रिजवान अली, कविंद्र गौतम सहित अन्य शिक्षक व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।











