श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर रूद्राभिषेक व सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन सम्पन्न।

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर रूद्राभिषेक व सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन सम्पन्न।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा /स्थानीय विकास खण्ड के मदैनिया गांव में स्थित श्री सिद्धेश्वर आदि हनुमान मंदिर पर बुधवार को दोपहर में रूद्राभिषेक व शाम को सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।इस दौरान मानस पाठ की चौपाई रूपी गंगा में डुबकी लगाते हुए थिरके श्रोता ।मानस पाठ की समाप्ति गुरुवार को हुई।श्रोताओं व ग्रामीणों में प्रसाद वितरण कर भंडारे का आयोजन किया गया। मन्दिर परिसर की शोभा देखते ही बन रही थी।इस अवसर पर ब्रह्मानंद त्रिपाठी, इन्द्रजीत शुक्ला, अर्जुन शुक्ला, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ,प्रमोद सिंह ,गोपाल सिंह, रामासरे तिवारी, बिजय नाथ शुक्ल, भरत शुक्ला तथा श्रीकांत त्रिपाठी समेत अन्य गांव के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles