
*वन भूमि पर अवैध मुर्गी फार्म ध्वस्त, रेंजर की बड़ी कार्यवाई*
*वन भूमि पर अवैध मुर्गी फार्म ध्वस्त, रेंजर की बड़ी कार्यवाई*
हरियाबांध पुलिस चौकी के दक्षिण दिशा में स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र। अतिक्रमणकारियों को 2दिन का अल्टीमेटम।
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ तहसील क्षेत्र जयमोंहनी रेंज के अंतर्गत हरियाबांध चौकी क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण की कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में अवैध रूप से बनाए जा रहे मुर्गी फार्म के पक्के निर्माण को ढहा दिया गया। हरियाबांध पुलिस चौकी के समीप स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध चबूतरे, जाल और पाइपों को तत्काल ध्वस्त कर दिया। संबंधित व्यक्ति को 2 दिन के भीतर कब्जा पूरी तरह हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। समय सीमा बीतने पर भारतीय वन अधिनियम के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “वन भूमि की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण करने वाले अपनी मंशा त्याग दें, अन्यथा बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर वैधानिक कार्रवाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।”
अभियान में शामिल टीम_रेंजर के साथ वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, सोमेश (प्रथम व द्वितीय), प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर यादव और मुलायम निर्भय सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।











