*जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

*जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संपन्न*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा।उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
SDM ने ग्राम प्रधानों से स्कूलों में टाइलीकरण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जल्द पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में भी शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने योजनाओं की प्रगति साझा की:छात्रों को यूनिफॉर्म, बैग और स्टेशनरी के लिए सीधे बैंक खाते में धनराशि। निपुण भारत मिशन और पीएम पोषण योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में राजेश कुमार के नेतृत्व में टीएलएम स्टॉल के माध्यम से आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, नीलम ओहरी, गुरु प्रसाद यादव,कृष्ण कुमार जायसवाल , शिक्षक आलोक तिवारी समेत भारी संख्या में शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles