
*मारकुंडी प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित अखाड़े में 15 फरवरी को होगा ग्रामीण कुश्ती का आयोजन*
*मारकुंडी प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित अखाड़े में 15 फरवरी को होगा ग्रामीण कुश्ती का आयोजन*
•~ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देखने को मिलेगा ग्रामीण पहलवानों का दांव -पेंच,कला और करतब
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।वर्ष 2026 में वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी रविवार को दोपहर 1बजे से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सदर विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थित अखाड़े में *”ग्रामीण कुश्ती”* का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीण पहलवानों का दांव -पेंच,जोर आजमाइश,कला, करतब इत्यादि देखने को मिलेगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव एवं समाजसेवी सूरज सिंह यादव ने संयुक्त रूप से देते हुए उक्त निर्धारित तिथि को समयानुसार आयोजित ग्रामीण कुश्ती में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को पूर्णरूप से सफल बनाने की अपील की है ताकि ग्रामीण पहलवानों का मनोबल और हौसले को बढ़ाया जा सके तथा उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।











