ट्रक के धक्का से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

ट्रक के धक्का से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे पर रविवार की रात लगभग 11 बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से मधुपुर जा रहे थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र केदार सिंह तथा दयाशंकर सिंह एवं कमला सिंह पुत्रगण सोमरू निवासीगण तिलया थाना रॉबर्ट्सगंज रविवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से अपने घर मधुपुर की तरफ जा रहे थे। रात लगभग 11 बजे जैसे ही वे हिन्दुआरी तिराहे पर पहुंचे पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles