
*हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव में मेधावी छात्र सम्मानित, बीआरसी में बनेगी सीसी रोड*
*हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव में मेधावी छात्र सम्मानित, बीआरसी में बनेगी सीसी रोड*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन को किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ‘सुड्डू’ ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई,और मेधावी बच्चों का सम्मान और विकास की घोषणा।समारोह के मुख्य आकर्षण रहे प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पाँच मेधावी छात्र, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सुड्डू)ने बीआरसी परिसर के सुदृढ़ीकरण हेतु सीसी रोड निर्माण की घोषणा की और इसे जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे वनांचल क्षेत्र के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर स्कूल से मेधावियों की पहचान कर उन्हें विशेष प्रोत्साहन दें।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह, नोडल संकुल आलोक तिवारी, एआरपी संजीव सिंह व अशोक कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह, प्रधानाध्यापक लालजी भारती, सहायक अध्यापक अजीत उपाध्याय ,अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र मौजूद रहे।











