
*रोटरी क्लब ने सम्पन्न कराया 11 जोड़ों को सामूहिक विवाह।*
*रोटरी क्लब ने सम्पन्न कराया 11 जोड़ों को सामूहिक विवाह।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
(नौगढ़) :रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के तत्वावधान में जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत के परिसर में स्थित पंचदेव मंदिर में 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह शास्त्रीय विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
बारात दुर्गा मंदिर परिसर नौगढ़ से पारंपरिक बैंड-बाजे के साथ रवाना होकर देवखत गांव के पंचदेव मंदिर पहुंची।
जहां पर ग्रामीणों व आयोजकों ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री रासबिहारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सक्षम वर्गों और संस्थाओं को आगे आकर गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है और ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता व मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने रोटरी क्लब के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल आर्थिक बोझ को कम करते हैं। बल्कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। मौजूद अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीर्वाद देकर के उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना किया।
रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के पदाधिकारियों ने सभी कन्याओं का विधिवत कन्यादान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।
विवाह संस्कार वाराणसी से आए आचार्य पं. विजय बिहारी पांडेय के निर्देशन में उनके सहयोगी आचार्य पं. प्रदीप कुमार दूबे, पंकज दूबे, सत्येंद्र पांडेय ईत्यादि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया।आयोजन में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
इस अवसर पर रुचि भार्गव, सहित राधेश्याम द्विवेदी,सतीश चंद्र जैन, अशोक कुमार सुल्तानिया, दिनेश गर्ग, दिवाकर मिश्रा, कृष्ण कुमार, रामनाथ, रामवृक्ष कोल सहित अनेक गणमान्य लोग व ग्रामीणजन मौजूद रहे।











