
*जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, CDO ने दिए कड़े निर्देश*
*जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, CDO ने दिए कड़े निर्देश*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली। सत्र 2026-27 के लिए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (पूर्व नाम: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में दाखिले की तैयारी तेज हो गई है। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आर जगत साई की अध्यक्षता में हुई बैठक में चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया गया।जिले में दो आवासीय विद्यालय हैं।
जनपद के हेतिमपुर (चकिया) और गोलाबाद (नौगढ़) स्थित विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश।CDO ने स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।परीक्षा को पूरी तरह मेरिट के आधार पर और भ्रष्टाचार मुक्त संपन्न कराना प्रशासन का लक्ष्य है।अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र छात्रों तक आवेदन की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाए।
इस बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।











