
घोरावल एस डी एम ने नो मैपिंग डाटा पूर्ण करने का दिया निर्देश।
घोरावल एस डी एम ने नो मैपिंग डाटा पूर्ण करने का दिया निर्देश।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
घोरावल एस डी एम आशीष कुमार त्रिपाठी ने नो मैपिंग डाटा पूर्ण करने के लिए विधानसभा. 400 घोरावल में लगे जिम्मेदार लोगों को शत प्रतिशत नो मैपिंग का डाटा पूर्ण करने का आदेश दिया है।श्री त्रिपाठी ने सम्बंधित लोगों से कहा है कि नो मैपिंग डाटा 9821 था जिसमें से अभी तक केवल 4000 लोगों की सुनवाई हुई है जो लगभग 40% है इसलिए संबंधित AERO के तहत लोगों स्वयं मतदेस्थल पर जाकर सुनवाई करें ,लोगों से वार्ता करें और सभी के प्रमाण
पत्र लेकर उनके मत का अधिकार सुरक्षित करें।सभी aero प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर बूथों पर सुनवाई करेंगे।इस संबंध में सभी मीडिया बंधुओं को सभी AERO के नाम, पद, मोबाइल नंबर एवं बूथ नंबर प्रेषित किए जा रहे हैं जिनको समाचार पत्र के माध्यम से जन सामान्य को सूचित करते रहे।











