*नौगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक से दहशत मे लोग, जिम्मेदार मौन

*नौगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक से दहशत मे लोग, जिम्मेदार मौन
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में इन दिनों आवारा कुत्तों ने भारी उत्पात मचा रखा है। गोलाबाद, बोदलपुर, मझगावा, तेंदुआ और बाघी समेत कई इलाकों में कुत्तों के हमले इस कदर बढ़ गए हैं कि लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर अकेले भेजने में डर रहे हैं।
हालिया घटना में गोलाबाद की 75 वर्षीय मालती देवी पर कुत्तों ने तब हमला किया जब वह अपने नाती के साथ साइकिल से जा रही थीं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे उनकी जान बचाई, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में प्रतिदिन दर्जनों लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल में भी भारी भीड़ उमड़ रही है।
क्षेत्रीय निवासी रणजीत सिंह चौहान, राम सिंह और अशोक सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि,लगातार बढ़ रही घटनाओं के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।किसी भी एनिमल संस्था ने भी अब तक कुत्तों को पकड़ने की सुध नहीं ली है।फिलहाल पूरा नौगढ़ विकास खण्ड इस संकट से जूझ रहा है lग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles