
कार, टैम्पो की भिड़ंत में टैम्पो सवार तीन लोग घायल
कार, टैम्पो की भिड़ंत में टैम्पो सवार तीन लोग घायल
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा बाजार में गुरुवार को 2बजे लगभग एल्टो कार और टैम्पो की भिड़ंत में टैम्पो सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास से जुटे लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। कार मिर्जापुर की तरफ से आ रही थी करमा बाजार पहुंची अचानक मुड़ने का प्रयास कर रहा था पीछे से आ रही टैम्पो से भिड़ गया। जिसमें मिर्जापुर के राजगढ़ थाना के पुरैनिया निवासी कमलेश 35 वर्ष पुत्र श्रीनाथ, बगही निवासी संगीता 33वर्ष पत्नी आशु, टैम्पो चालक सुबास 30वर्ष पुत्र अमरनाथ निवासी बारीमहेवा थाना करमा घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से टैंपो चालक को सी, एच, सी, करमा पहुंचाया गया इलाज के बाद छोड़ दिया गया।











