
* अनियंत्रित बाइक फिसल कर गिरी,बाइक सवार युवक की हालत गंभीर*
* अनियंत्रित बाइक फिसल कर गिरी,बाइक सवार युवक की हालत गंभीर*
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन मुख्य सोनपम्प नहर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार की कहर ने एक बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया।घायल युवक की हालत काफी चिंताजनक गंभीर बनी हुई है।जिसे पीआरबी 112 के सहयोग से आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज -सोनभद्र में भर्ती कराया गया है,जहां पर घायल युवक की हालत काफी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
बताते हैं कि सुदामा (15 वर्ष) पुत्र बचाऊ धईकार निवासी सलखन बैरिहवा टोला शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे अपने घर से मारकुंडी की तरफ तेज रफ्तार से अपनी प्लसर मोटरसाइकिल से सुबह तेज रफ्तार से नहर मार्ग से जा रहा था कि वाहन चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और
वाहन अनियंत्रित होकर सलखन के मुनगा टोला स्थित जितेंद्र अग्रहरि घर के समीप मुख्य सोनपंप नहर की पटरी पर फिसल कर गिर गया। बाइक तकरीबन 20 मीटर तक बाईक सवार को अपने साथ घसीट ले गयीं।जिससे बाइक सवार युवक की हालात गम्भीर हो गयी है तथा स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।











