
*ओबरा मर्डर केस का खुलासा,पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरप्तार*
*ओबरा मर्डर केस का खुलासा,पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरप्तार*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ उम्र लगभग 36 वर्ष, को दिनांक 12/13.26 की रात्रि मुखबिर खास की सूचना पर बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को समय करीब 00:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले व झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए। उक्त बरादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 315 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।दिनांक 07/08/26 की रात्रि में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में कंपनी के संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के पश्चात कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे ₹6500 नगद एवं मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। साथ ही पहचान छुपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर उसके उपकरण (मॉनिटर व प्रिंटर) हटाकर छिपा दिए गए थे। उक्त घटना के संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 31/26 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। दिनांक 12/13/26 की रात्रि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड पुत्र: राम प्रसाद सिंह निवासी: ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ उम्र: लगभग 36 वर्ष बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास भागने की फिराक में बैठा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को समय करीब 00:35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले व झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में 02 वर्षों तक मिस्त्री के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने तथा
मृतक द्वारा डांट-फटकार किए जाने से वह रंजिश रखता था। दिनांक 07/08/26 की रात लगभग 11-12 बजे वह बाउंड्री कूदकर परिसर में घुसा। बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से 3-4 बार वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के पास से चाबी का गुच्छा लेकर कार्यालय खोला तथा दराज से ₹6500 नगद एवं मृतक का मोबाइल फोन ले लिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी तोड़ दिया तथा मॉनिटर एवं प्रिंटर को उठाकर पास के नाले में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया कि उसकी
पहचान न हो सके l गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय थाना ओबरा,निरीक्षक अपराध शमशेर यादव,उ0नि0 राजेश चौबे प्रभारी एस.ओ.जी./सर्विलांश,उ0नि0 राम सिंह यादव
,हे0का0 संतोष कुमार पटेल,हे0का0 सतीश कुमार सिंह एस.ओ.जी,का0 रितेश सिंह, का0 अजीत कुमार, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 चा0 अजीत कुमार यादव एस.ओ.जी,
का0 यशवंत सरोज, का0चा0 मनीष राय, का0 प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा की भूमिका रही।











