*नौगढ़ सीएचसी -आभा’ कार्ड की अनिवार्यता से वनवासी परेशान, अब ऑफलाइन पर्ची का भी सहारा।*

*नौगढ़ सीएचसी: ‘आभा’ कार्ड की अनिवार्यता से वनवासी परेशान, अब ऑफलाइन पर्ची का भी सहारा।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में इलाज के लिए आभा कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पर्ची बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है ,लेकिन यहां के वनवासियों आदिवासियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।अस्पताल में लागू नई व्यवस्था के अनुसार पर्ची तभी बनेगी जब मरीज का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होगा जिस पर ओटीपी प्राप्त हो। नौगढ़ जैसे पहाड़ी क्षेत्र में आज भी कई बनवासियों आदिवासियों के पास ना तो फोन है नहीं उनका आदर किसी सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा है। विनायकपुर, होरीला,औरवाटॉड, सेमर साधोपुर जैसे कई गांव के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर, मरीजों की समस्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है कि जिसका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है जिनके आधार कार्ड बना है वह आधार से रजिस्ट्रेशन कराएं ,घर के किसी सदस्य का या नया मोबाइल मोबाइल नंबर लाएं रजिस्ट्रेशन (क०आप०) लिंक कर देंगे। यहां पर नेटवर्क की समस्या होना आम बात है,ऐसे में मरीजों को ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा जो की आपात स्थिति में गंभीर रूप ले सकती है। ऐसी स्थिति में जिनके पास मोबाइल नहीं है,उनके लिए अधीक्षक ने ऑफलाइन पर्ची की भी सुविधा उपलब्ध कराई है ताकि उनका इलाज के लिए दिक्कत ना हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को देखते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं घबराएं नहीं, कोई भी जरूरतमंद इलाज से वंचित नहीं रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles