
*रेलवे कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर रोक से आक्रोश, नगरवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन।*
*रेलवे कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर रोक से आक्रोश, नगरवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन।*
बाकले ग्राउंड की बैरिकेडिंग हटाने की मांग — वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने डीआरएम पर तानाशाही रवैये का लगाया आरोप।
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
डीडीयू नगर(चंदौली )रेलवे कॉलोनी स्थित यूरोपियन कॉलोनी और बाकले ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक पर रोक लगाए जाने के विरोध में नगरवासियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक के नेतृत्व में हुए इस विरोध में लोगों ने बैरिकेडिंग हटाने और आम नागरिकों को पहले की तरह टहलने की अनुमति देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासन को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, जबकि आम नागरिकों को सुबह की सैर से रोकना अनुचित है। लोगों का कहना था कि वर्षों से नगरवासी बाकले ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक करते आए हैं और इससे किसी कर्मचारी को कोई आपत्ति नहीं रही।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अंचल श्रीवास्तव, राकेश पटेल, आफताब आलम, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रितपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।











