
* कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल*
* कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत,नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशेरपुर निवासी रामा (40 वर्ष), पुत्र बुल्लू, अपनी बाइक से घर से नौगढ़ बाजार की ओर जा रहे थे। ज्योंही ही डुमरिया मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगढ़ पहुँचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
डॉ. सुनील ने बताया कि मरीज को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।











