
बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल एवं संस्कार जरूरी
बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल एवं संस्कार जरूरी
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा थाना क्षेत्र के रेनबो किड्स स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सोमवार को आयोजित किया गया। विद्यालय अपने क्षेत्र का एकमात्र किड्स स्कूल होने के कारण अभिभावकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थापक बलवन्त सिंह द्वारा विद्यालय के संचालन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और संस्कारों पर ध्यान देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम सिंह पटेल, उप-प्रधानाचार्य करण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ निखिल, अभय, अंजली, अर्चना मौर्य, आरबी शिवानी, जागृति, कल्पना उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में दीपेश त्रिपाठी जी एवं अरविंद सिंह, शुभम सिंह,धीरज सिंह, दीपक मोदनवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शानदार संचालन कार्यक्रम के प्रभारी अजय कुमार यादव ने सफलता पूर्वक निभाई। पूरे आयोजन में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार ब्यक्त किया ।











