
*राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान*
*राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर आधारित एक जागरूकता रैली से हुआ। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वयंसेवकों ने नौगढ़ मार्केट में सघन सफाई अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। तहसील परिसर के बाहर,और कस्बा बाजार के पश्चात छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में वापस आकर सामूहिक रूप से सफाई की और श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, और महेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ व बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











