
ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
सोनभद्र जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें ग्राम प्रधान पंचायत सहायक सचिन व सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी ,संदीप कश्यप,अंजली पांडेय ने क्रम -क्रम से ग्राम पंचायत विकास योजना,सतत विकास लक्ष्य आज बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया वरिष्ठ फैकल्टी हेड राजेश कुमार त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय विकास कार्यों में ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य है सतत विकास लक्ष्य के 9 थीमों में महिला भागीदारी विशेष रूप से होनी चाहिए जिस महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा सहायक फैकल्टी हेड राहुल पांडेय ने भी अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की इंटिको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आए हुए प्रतिभागियों के नाश्ते व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई । मौके पर एजेंसी के संचालक सादिक अंसारी सहयोगी गुलशन,विवेक मिश्रा, सूर्यकांत,विकास समेत सैकड़ो प्रतिभागी उपस्थित रहे।











