ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण  संपन्न

ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण  संपन्न

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

कर्मा ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें ग्राम प्रधान ,पंचायत सहायक ,सचिव व सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडियो आईएसबी अनंत सिंह व वरिष्ठ लिपिक निसार अहमद ने दीप प्रज्वलित करके किया l तत्पश्चात प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी ,विनय कुमार चौबे एवं संजु कुशवाहा ने क्रम -क्रम से ग्राम पंचायत विकास योजना,सतत विकास लक्ष्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया संजू कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय विकास कार्यों में ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य है सतत विकास लक्ष्य के 9 थीमों में महिला भागीदारी विशेष रूप से होनी चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा इंटिको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आए हुए प्रतिभागियों के नाश्ते व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई । मौके पर एजेंसी के सहयोगी संचालक अजय कुमार,विवेक मिश्रा, दिवाकर समेत सैकड़ो प्रतिभागी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles