
* कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम।*
* कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोलाबाद गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। घर से दूर जंगल के समीप खेल रहे दो मासूम बच्चे—हर्ष केशरी (9 वर्ष)पुत्र रामेश्वर केशरी, अंकुश यादव (8 वर्ष)पुत्र शिव सकल यादव—बिना मुंडेर के खुले कुएं में जा गिरे। काफी देर तक बच्चों के न लौटने पर जब परिजनों ने तलाश की, तो दोनों कुएं में मिले। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खुले कुआँ को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विकास मित्तल और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। इस घटना ने गांव के असुरक्षित जलस्रोतों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।











