
* बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
* बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र नियामताबाद में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। 13 फरवरी से 18 फरवरी तक चल रहे इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर प्रबंधन के लिए कुशल बनाना प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षण, कक्ष प्रबंधन, पाठ अनुकूलन, (आई पी)निर्माण (व्यक्तिगत शिक्षण योजना) और व्यवहार प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देना था।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। संदर्भ दाता विशेष शिक्षक श्रवण कुमार तिवारी और नंदलाल मौर्य ने दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 और (आर सीआई)के प्रावधानों पर
विस्तृत चर्चा की।दिव्यांगता की अवधारणा, सहायक उपकरण का वितरण, और शिक्षण में (आई सी टी)के प्रयोग पर समूह चर्चा एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विकासखंड के 66 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें मुख्य रूप से दिनेश कुमार तिवारी, रवि मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, सुशीला तिवारी आदि लोग शामिल रहे।











