
फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत खिलाई गई दवा
फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत खिलाई गई दवा
शाहगंज/सोनभद्र (राकेश कनौजिया)
स्थानीय क्षेत्र के ढुटेर गांव में गुरुवार को फाइलेरिया और कीड़ी रोधी दवाएं खिलाई गईं। यह दवा फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता बंदना पाण्डेय द्वारा घर-घर जाकर वितरित की गई। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को ये दवाएं दीं। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर जमुनी, बीरमती, मनोरमा, माल्ती, मनोहर और उमेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।











