राजेश यादव बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी बने।

राजेश यादव बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी बने।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े चुनाव हेतु एल्डर कमेटी क़े अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव कराने क़े लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया हैं!उनके सहयोग क़े लिए श्री सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह पटेल एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है और कहा कि चुनाव अधिकारी का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना, जिसमें मतदान, मतगणना और परिणामों की घोषणा शामिल ।मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि चुनाव का समय सारणी घोषित कर दिया गया है नामांकन प्रपत्र वितरण व जमा 23 फरवरी से 24 फरवरी तक नामांकन सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा नामांकन प्रपत्र की जांच व आपत्ति का निस्तारण 25 फरवरी को वैद्य नामांकन सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र वापसी व अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी को व निशुल्क मतदाता सूची का वितरण 27 फरवरी को व टेंडर मतदान 7 मार्च को होगा तथा मतदान की तिथि 9 मार्च को नियत की गई उसी दिन मतगणना होंगी तथा उसी दिन परिणाम की घोषणा होगी तथा एल्डर कमेटी द्वारा शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा ! इस अवसर एल्डर कमेटी क़े मुश्ताक अली एडवोकेट, निर्मलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व छोटे लाल गौतम एडवोकेट उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles