श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।
श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।
इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।
इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, राजेश सोनी, धर्मेश सिंह खरवार, मनोज यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश यादव, सौरभ यादव,विजय कानोड़िया, सरजू प्रसाद, संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. अनिल पांडेय, हर्ष केसरी, प्रदीप केशरी, उमेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles