
* सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, एक गंभीर रूप से घायल *
* सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, एक गंभीर रूप से घायल *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत छेमिया रिंग रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पास की खाई में पलट गई।
हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है। घायल छात्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











