*होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित-*

*होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित-*

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.02.2026 को थाना ओबरा में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता विवेक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी ओबरा, अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा की गई।बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा सभी से अपील की गई कि होली एवं रमजान माह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें। त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर बल दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक/आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles