
*बसपा विरोधियों/विपक्षियों को देगी मुंह तोड़ जवाब-कृष्ण कुमार गिरी “टाम बाबा”*
*बसपा विरोधियों/विपक्षियों को देगी मुंह तोड़ जवाब-कृष्ण कुमार गिरी “टाम बाबा”*
•~ 25 फरवरी कोओबरा नगर पंचायत स्थित बौद्ध बिहार प्रांगण में होगी विस ओबरा की समीक्षा बैठक
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा ओबरा- 402 की समीक्षा बैठक आगामी दिनांक 25 फरवरी 2026 दिन बुध्दवार,समय तकरीबन 10 बजे ओबरा नगर पंचायत स्थित बौद्ध बिहार प्रांगण में होगी।इस विधानसभा समीक्षा बैठक में विधानसभा कमेटी,सेक्टर कमेटी, जोन प्रभारी भाईचारा समेत बसपा के समस्त समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अति अनिवार्य एवं आवश्यक है तथा समीक्षा बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी मा. विनोद बागड़ी जी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए अग्रिम कार्रवाई की रणनीति तय करते हुए रूपरेखा तैयार किया जायेगा तथा होने वाले आगामी चुनाव के समय में बसपा विरोधियों/विपक्षियों का मुंह तोड़ जवाब देगी। बहुजन समाज पार्टी बाबा डा. भीमराव अंबेडकर सब के सपनों को साकार करके दम लेगी।बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की स्वच्छ छवि की पार्टी है।जिसका टक्कर या मुकाबला लेने वाला कोई नहीं है।
इस आशय की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी विधानसभा ओबरा 402, विधानसभाअध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ “टाम बाबा” ने बसपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ से निर्धारित तिथि को समयानुसार उपस्थित होकर समीक्षा बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।











