
चौपाल में किया जायेगा किसानों की समस्याओं का समाधान।
चौपाल में किया जायेगा किसानों की समस्याओं का समाधान।
सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के परगना विजयगढ़ अंतर्गत ग्राम अवई गाँव में चकबंदी अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय द्वारा पच्चीस फरवरी दिन बुधवार सार्वजनिक स्थान पर चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उसका समाधान किया जायेगा। चकबंदी अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की शासन के निर्देश पर चकबंदी वाले गाँवों में जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई के लिये तिथि निर्धारित की गई है जहाँ किसान अपनी समस्याएं बताकर उसका निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया की 25फ़रवरी को अवई में किसानों की समस्याओ की सुनवाई की जायेगी । गांव में आयोजित जन चौपाल में वे स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उसका निस्तारण करेंगे। श्री उपाध्याय ने किसानों से अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील किया है।











