
ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
घोरावल ब्लॉक सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें ग्राम प्रधान ,पंचायत सहायक ,सचिव व सदस्य शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडियो पंचायत रामचरण
प्रसाद व एडियो एजी तेजराम गंगवार ने दीप प्रज्वलित करके किया इसके बाद प्रशिक्षण में आए हुए प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण ले किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशिक्षकों से जानकारी प्राप्त करें तत्पश्चात प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी ,विनय कुमार चौबे एवं शाहीन बानो ने क्रम -क्रम से ग्राम पंचायत विकास योजना,सतत विकास लक्ष्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय विकास कार्यों में ग्राम पंचायत विकास योजना की
कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य है सतत विकास लक्ष्य के 9 थीमों में महिला भागीदारी विशेष रूप से होनी चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा इंटिको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आए हुए प्रतिभागियों के नाश्ते व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई । मौके पर एजेंसी के संचालक सद्दीक सहयोगी संचालक गुलशन, अजय, अभय समेत सैकड़ो प्रतिभागी उपस्थित रहे।











